बेलगाम ट्रक से कुचलने से 4 की मौत 14 घायल, बस को भी मारी टक्कर यात्री सहित पलटा
पूर्णिया(संवाददाता) जिले के डगरुआ प्रखंड में भीषण सड़क दुर्घटना में 4 की मौत हो गई और करीब 18 लोग घायल हो गए! जिसमे 4 की हालात गंभीर बनी हुई है!
प्रक्षादर्शियो ने बताया की बरसोनी के समीप ट्रक चालक पुलिस के अवैध वसूली से बचने के लिए तेज रफ़्तार से भाग रहे ट्रक ने पहले डगरुआ चौक पर ठेला चालक विष्णदेव ऋषि को कुचल दिया! जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई! वही थोड़ी दूर आगे पूर्णिया से रौटा जा रही बस तान्या ट्रेवल खड़ी थी! जिसे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी! टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बस यात्री सहित एनएच पर पलट गई! जिस से दर्जनों यात्री घायल हो गए! घटना के बाद एनएच किनारे रेलिंग को करीब 30 मीटर तक तोड़ते हुए ट्रक भाग निकली! दुर्घटना के बाद अभी लोग संभले भी नहीं थे की आगे भागने के क्रम में ट्रक ने रासनपुर निवासी मो असफाक एव बुआरी निवासी मो रुबेद और मो रईस को कुचल डाला! इन तीनो की मौत भी घटना स्थल पर ही हो गई! ट्रक की चपेट में नीलम देवी और उसका पुत्र भी आ गया जिसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया! ट्रक की टक्कर से बस के परचक्के उड़ गए इस घटना में करीब चौदह लोग घायल है! जिसमे रामपुर निवासी दिलीप विश्वास, किशनगंज कोचाधामन के बरबटा निवासी पिता पुत्र मो तौसीफ एवं मो मकसूद की हालत गंभीर बताई जा रही है! घटना में मामूली रूप से घायल लोगो का इलाज डगरुआ पीएचसी में चल रहा है! गंभीर रूप से घायलो का सदर अस्पताल आना समाचार प्रेषण तक लगी हुई थी! घटना के बाद लोगो ने एनएच को अवरुद्ध कर दिया है बड़ी संख्या में लोगो का घटना स्थल पर आने का सिलसिला शुरू था!