दबंग पार्षद ने महिला के घर को उजारा , घर के महिलाओं के फाड़े कपड़े

महिला का उजड़ा घर
दबंग पार्षद-विश्वजीत सिंह

पूर्णिया में एक और वार्ड पार्षद की दबंगई सामने आईं है! वार्ड पार्षद द्वारा न सिर्फ घर को उजारा गया बल्कि घर की महिलाओं का कपड़ा तक फाड़ दिया! मामला शहर के बेलौरी वार्ड नंबर 44 की घटना है जहाँ दबंग पार्षद विश्वजीत सिंह एवं उसके गुर्गे द्वारा हर्वे हथियार के साथ महिला अंजलि सरकार का घर तोड़ दिया! घर के लोगो द्वारा जब रोका गया तो बर्बाद करने की धमकी दी गई! अंजली सरकार की बेटी जब रोकने के लिए सामने आयी तो पार्षद द्वारा खींच उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए! इस घटना से सहमे सभी परिवार अपनी इज्जत बचाने भाग खड़े हुए! उसके बाद आराम से दबिया, खंती से घर को पूरी तरह तोड़ दिया गया!
---------------
--------------
माँ थाने गई शिकायत करने,दबंग घर तोड़ते रहे
वार्ड पार्षद द्वारा जब घर तोड़ा जा रहा था तब माँ अंजली देवी मुफस्सिल थाने गई और अपने घर को बचाने की गुहार लगाई ।मगर उस वक़्त थाने से कोई नहीं आया! जब अपने घर अंजली देवी पहुँची तब तक उसका आशियाना उजड़ चूका था! घटना 11 फ़रवरी की है और पुलिस द्वारा 14 फ़रवरी को केश दर्ज दर्ज किया गया! थाना में अंजली सरकार के बयान पर वार्ड पार्षद विश्वजीत सिंह, दिलीप दास, तापस दास एवं गौरव दास के ऊपर मारपीट धमकी और छेड़खानी की धारा 341 323 354 379 504 एवं 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है! वही घटना को चार दिन बीत गए है इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है! पीड़िता अंजलि सरकार ने बताया की अभी भी उनका पूरा परिवार खोफ के साए में जी रहा है! कभी भी कोई अप्रिय घटना उनके साथ घट सकती है!
--------------
--------------
झोला छाप डॉक्टर से बन गए डॉक्टर
वार्ड पार्षद विश्वजीत सिंह पेशे से झोला छाप डॉक्टर है! बेलौरी में वर्षो से झोला छाप डॉक्टर का काम करते थे! उस इलाके घूम घूम कर लोगो का इलाज करते है! अब भी यही काम उनके द्वारा किया जाता है जो अपने आप में अवैध है! जिस जमीन पर महिला का उजारा वह एक सरकारी जमीन है! उसी जमीन पर अपने गुर्गो के लिए संघ के नाम पर एक घर बना दिया है! अंजली सरकार का कहना है कि यहाँ हमेशा असमाजिक तत्वो का जमावड़ा लगा रहता है! महिलाओं को देखकर फत्तिया कसा जाता है!


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप