दरभंगा जेल से रंगदारी मांगने का खुलासा, न्यायालय परिसर से तीन बिचौलिया गिरफ्तार

जेल में सुविधा मुहैया के नाम पर रंगदारी मामले में आज पुलिस ने कोर्ट परिसर के पास तीन संदिग्धों को पकड़ा. इस मामले पर प्रेस से बात करते हुए एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति ने सूचना दी कि सिंहवाड़ा थाना द्वारा गैरजमानती वारंट में जेल भेजे गए एक व्यक्ति से जेल में बंद पंकज सिंह के नाम पर 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गयी.

इस रकम को आज कोर्ट में पेशी के दौरान पहुंचाने को कहा गया था. इस सूचना पर सादे वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. पैसा पहुंचा कर कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया. इनमे दीपक साह, आशीष कुमार एवं मनीष कुमार नामक पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो कैदियों से तलाशी ली जिसमे तेईस हजार सात सौ सत्तर रुपए की बरामदगी हुई.
पुलिस द्वारा सूचना देने पर जेल अधीक्षक द्वारा जेल में छापेमारी की गयी जिसमे वार्ड तीन से बिना सिम का एक मोबाइल बरामद हुआ. इस मोबाइल का आईईएमआई नम्बर भी खरोंचा हुआ था. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पकड़े गए एक युवक दीपक साह दारोगा पर गोली चलाने वाले मामले में जेल में बंद सलमान के साथ सह-अभियुक्त था. बाकी के अपराधिक इतिहास का भी पता किया जा रहा है.

Article Source -  Daily Bihar News 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप