ससुर की बहू पर थी बुरी नजर, नाराज बेटे ने कर दी हत्‍या

ससुर की बहु पर बुरी नजर थी। उसे इस बाबत कई बार टोकने पर भी वह नहीं माना। इससे नाराज बेटे ने उसकी हत्‍या कर दी। इस घटना का खुलासा पटना पुलिस ने किया है।



ससुर की बहु पर बुरी नजर थी। वह उससे छेड़छाड़ करता था तथा दुष्‍कर्म की कोशिश में लगा रहता था। इससे नाराज बेटे ने पिता की हत्‍या कर दी। पटना की कंकड़बाग पुलिस ने बीते दिनों हुई राजमिस्‍त्री अरूण सिंह हत्‍याकांड का यही खुलासा किया है। अरुण की हत्या उसके मंझले बेटे अमित कुमार और साढ़ू के बेटे दीपक कुमार ने कर दी थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली गई है।

कई औरतों से नाजायज संबंध
अमित ने एसएसपी मनु महाराज के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसकी मानें तो अरुण के कई औरतों के साथ नाजायज संबंध थे। वह उसकी पत्नी को भी गलत नजर से देखता था। कई बार उसे टोका गया, लेकिन बाज नहीं आ रहा था। अमित ने कहा कि अगर वह अपने पिता को नहीं मारता तो वह उसकी हत्या कर देता।
यह भी पढ़ें: पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस को दी धमकी

लॉज में मिली थी अरुण की लाश
मूलरूप से खगडिय़ा के बेलदौर थानान्तर्गत सड़कपुर का निवासी अरुण सिंह पटना में राजमिस्त्री का काम करता था। वह यहां कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी एफ सेक्टर स्थित एक लॉज में रहता था। एक मार्च की रात लॉट से अरुण का शव बरामद किया गया। अरुण के सिर पर पीछे से वार किया गया, फिर उसका चेहरा कूच दिया गया था।

बनाई गई थी विशेष टीम
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने सदर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के नेतृत्व में कंकड़बाग थानाध्यक्ष रविभूषण कुमार व अन्य की टीम गठित की। टीम ने अरुण के मोबाइल के कॉल डिटेल खंगाले तो मालूम हुआ कि मंझले बेटे अमित से उसकी बात हुई थी। घटना की रात दोनों का टावर लोकेशन लॉज में ही मिला। जिसके बाद पुलिस ने टीम खगडिय़ा से अमित को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर दीपक भी पकड़ा गया।

पांच बच्चों का बाप था अरुण
अरुण की पत्नी का 2012 में मौत हो गई है। उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। अमित ने बताया कि उसके बाद से अरुण के कई औरतों से अवैध संबंध बन गए। घर में भी एक रुपया नहीं भेजता था। बेटों ने जमीन-जायदाद का बंटवारा करने को कहा, पर वह तैयार नहीं हुआ। मंझला बेटा अमित भी राजमिस्त्री का काम करता है।

Article Source -  Bihar Live  


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप