100 किलो गांजे के साथ बोलेरो जब्त

हाजिपुर नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप से देर शाम पुलिस ने एक बोलेरो सहित सौ किलो गांजा बरामद किया। वहीं गांजे की कीमत करीब छह लाख आंकी जा रही है। हालांकि इस सिलसिले में किसी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की एक बड़ी खेप हाजीपुर पहुंचने वाली है। वहीं पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जढुआ मोड़ के समीप अपना जाल बिछाया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि धंधेबाज गांजे की खेप लेकर बाजार समिति पहुंच गया है और उसे ठिकाने पर लगाने की योजना बना रहा है। आनन-फानन में टीम बाजार समिति पहुंची।

पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही अंधेरे का लाभ उठाते हुए धंधेबाज वहां से खिसक गये। पुलिस ने वहां खड़ी बोलेरो की तलाशी ली। बोलेरो में छह पैकेट में रखे गये एक सौ किलो गांजा की बरामदगी होते ही पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया। नगर पुलिस ने बताया कि बोलेरो के मालिक की पहचान के लिए परिवहन विभाग से संपर्क किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि धंधेबाज गांजे की खेप राघोपुर दियारा क्षेत्र से लेकर यहां पहुंचा था। नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

Article Source ~ L.B 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप