पूर्णिया आयकर रेड 2 करोड़ कैश व 5 किलो सोना ....

पूर्णिया में 48 घण्टे से चल रही आयकर विभाग की अबतक की सबसे बड़ी रेड में अभी तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. आयकर अधिकारी ने लाइव सिटीज के साथ बातचीत में रेड का खुलासा किया. हालांकि रेड अभी भी चल ही रही है. इस वजह से कुछ और खुलासे बांकी है. आयकर विभाग ने टैक्स चोरी एवं आय से अधिक सम्पत्ति की सूचना के आधार पर रेड किया . रेड पूर्णिया के जाने-माने रसूखदार लोगों के यहां की गई है. 

इस रेड में कई बड़े खुलासे हुए-

-अभी तक के रेड में तकरीबन 1 करोड़ 86 लाख से ज्यादा कैश  की प्राप्ति.

-एक डॉक्टर के पास से तकरीबन पांच किलो से अधिक का सोना(गोल्ड) की प्राप्ति.

-अभी तक तकरीबन 15 बैंक के लॉकर से कई बेनामी सम्पत्ति के कागजात बरामद हुए है जिसकी जांच चल रही है.

-अभी तकरीबन 7 से 8 बैंक के लॉकर को खंगालना बाकी है. 

-ब्राइट कैरियर स्कूल के अकाउंटेंट विधुत बनर्जी के घर से मिली अवैध बेनामी सम्पत्ति के कागजात,अकाउंटेंट फरार.

-अभी भी ब्राइट कैरियर स्कूल में छापा चल ही रहा है,आयकर विभाग को स्कूल के डायरेक्टर गौतम सिन्हा के आने का हो रहा है इंतजार.

-मैक्स7 के सभी शेयर धारकों के यहां आय से अधिक एवं बेनामी सम्पत्ति की जांच चल रही है.

-मैक्स7 एवं सीमांचल हॉस्पिटल का हो रहा है वैल्यूएशन.

आयकर विभाग के अधिकारी ने बताया कि अभी भी कुछ जगह रेड चल ही रही है जिसकी वजह से अभी पूरी बात बताने में असमर्थ है,रेड कम्प्लीट होने के बाद और भी बड़ा खुलासा होगा.

Article Source ~ L.C 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप