दुकानदार की बेहरमी से हत्या,पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद

अररिया में एक दुकानदार की खुले आम हत्या से शहर का माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है । सूचना के अनुसार मर्डर का पूरा फ़ुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया ।
            फ़ुटेज में पूरी तरह दिखाई दे रहा है कि सोमवार को शाम में जब दुकानदार कृष्ण मोहन साह अपने दूकान का शटर बंद कर रहे थे तब ही एक युवक तेज़ी से दूकान में घुसता है और दुकानदार के गले पर तेज धार वाले हथियार से हमला करके दुकानदार को घायल कर देता है । इसके बाद चेहरा ,पीठ आदि पर लगातार हमला करता रहा जब तक की दुकानदार पूरी तरह घायल हो कर गिर नहीं गए । इस बीच कृष्ण मोहन बचाओ को गुहार लगाते रहे परन्तु कोई नहीं मदद को आया । जब युवक को विश्वास हो गया कि अब दूकानदार नहीं बच पाएगा तब वह वहाँ से चला गया ।
              कुछ देर बाद लोगों को घायल कृष्ण मोहन की आवाज सुनाई दी तब लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया परन्तु इलाज के दौरान कृष्ण मोहन ने दम तोड़ दी ।
             हत्या के विरोध में स्थानीय बाजार बन्द करा दिया गया । वहीं पुलिस हत्यारे को पकड़ने की कोशिश में लगी है  । सीसीटीवी फ़ुटेज पुलिस को मददगार साबित हो सकती है ।


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप