तिलक के बाद वाट्सअप पर आयी दुल्हन की अश्लील फोटो, टूट गई शादी

एक युवती की शादी तय हो चुकी थी। तिलक भी हुआ लेकिन शादी से पहले दूल्हे के मोबाइल पर दुल्हन की आपत्तिजनक फोटो मिलने के कारण वरपक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया।

एक युवती की शादी तय हो चुकी थी। रस्मों और रिवाजो के तहत तिलक की रस्म भी हुई लेकिन शादी से पहले दुल्हे के मोबाइल पर होने वाली दुल्हन की अश्लील तस्वीर पहुंच गई। इसके बाद वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गई एक युवती को जबरन मार्शल जीप मे बैठाकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपी युवकों ने युवती की तस्वीर खींच ली और इसी के सहारे युवती को ब्लैकमेल करने लगे।

घटना को लेकर युवती की मां ने महिला थाने में शनिवार को दो युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया। जिसमें प्राथमिकी दर्ज कराने थाना आने के दौरान युवती का अपहरण कर लेने का भी आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सहरसा जिले के नौहट्टा निवासी सौरव गुप्ता सहित दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में बरौली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की निवासी तथा पीडि़त युवती की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री सिधवलिया थाना क्षेत्र के सेरियां शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गई थी। इसी बीच मौका देखकर दो लोगो ने उसे जबरन मंदिर परिसर से अपने कब्जे में ले लिया तथा मार्शल जीप में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के दौरान युवती की तस्वीर खींचने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी बीच गत 14 अप्रैल को पीडि़त युवती का तिलक समारोह संपन्न हुआ और लेकिन शादी की तिथि 18 अप्रैल को लड़की की बरात नहीं आई। जब युवती के परिवार के लोगों ने लड़का पक्ष के लोगों से बातचीत की तो इस बात का खुलासा हुआ कि लड़के के मोबाइल पर सौरव गुप्ता ने कुछ आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट किया है, जो लड़की का है।

Article Source ~ lb 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप