भागलपुर में दो समुदायों के बीच तनाव, पुलिस का है शख्त पहरा…इंटरनेट बंद..

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना चौक के पास स्थित एक धार्मिक स्थल पर रविवार सुबह शरारती तत्वों ने एक डिब्बे में अपवित्र सामान और आपत्तिजनक पत्र रख दिया था इसी को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. लोगों ने घटना का विरोध करते हुए मुख्य सड़क को बॉस बल्ले से जाम लगा दिया और आगजनी की.

हालांकि स्थति की गंभीरता को देखते हुए आठ स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस अफसरों को तैनात कर दिया गया है. घटना अधिक तूल न पकड़े इसके लिए शहर की इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गई है. प्रशासन ने काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए. धार्मिक स्थल पर अपवित्र सामान मिलने की घटना से दूसरे पक्ष के लोग अचंभित थे. उनका कहना था कि असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सद्भाव बिगाडऩे के लिए यह काम किया है.
सूचना मिलने पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी रौशन कुशवाहा, सिटी डीएसपी शहरयार अख्तर और विधि-व्यवस्था डीएसपी राजेश कुमार प्रभाकर सैप व पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया गया कि सोमवार को बूचड़खानों के संचालकों, नगर निगम प्रशासन व शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर उचित निर्णय लिए जाएंगे. मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने व दोषियों को चिह्नित करने का आश्वासन भी दिया.
साभार: जागरण


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप