तांत्रिक के कहने पर ले ली दो बच्चों की जान

कटेया से सटे यूपी के सेवरही में रविवार को दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी . घर में अनुष्ठान के बाद दोपहर में एक तांत्रिक के कहने पर परिवार वालों ने दो मासूम बच्चों को पीपल के पेड़ के नीचे ले जाकर हत्या कर दी.

साथ ही बच्चों की बहनों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतक बच्चों की उम्र महज चार साल व दूसरे की तीन साल बतायी जा रही है . प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटिया कर्णपट्टी गांव निवासी महाजन प्रसाद अपने घर में सुख-शांति के लिए एक तांत्रिक के कहने पर अनुष्ठान करा रहा था. अनुष्ठान के दौरान ही तांत्रिक ने रविवार को बच्चों की बलि देने की बात कही.

इस पर महाजन के पुत्र लक्षन प्रसाद ने अपने चाचा महातम प्रसाद की पुत्री सुमित्रा देवी के बच्चों को बहला-फुसला कर गांव के बाहर पीपल के पेड़ के पास ले गया. सुनसान जगह देख चार साल के आर्यन एवं तीन साल के सुबोध की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. वहीं अपने भाइयों को ढूंढ़ने निकली दोनों बहनों को भी चाकू मार कर घायल कर दिया गया.


दोनों घायल बहनों को बेहतर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. उधर, बच्चों की मौत के बाद मां की हालत बिगड़ गयी है.

Article Source ~ LB 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप