अचानक नीतीश सरकार ने सम्मान समारोह में इन बड़े नेताओं का हटाया नेम प्लेट…

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा रद्द हो गया है. बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि सम्मान समारोह कार्यक्रम के राजनीतिकरण से आहत गृहमंत्री इसमें शामिल नहीं होने का फैसला लिया है. मंगल पांडे ने कहा है कि लालू प्रसाद को राष्ट्रपति के साथ मंच पर जगह देने से नाराज हैं उनका तर्क है कि एक सजायाफ्ता भला कैसे स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित कर सकता है?

मंगल पाण्डेय के बाद इसके बारे में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी इस मुद्दे पर ट्विट कर राजनाथ सिंह की दौरा रद्द होने की बात बताई है. मोदी ने ट्विट कर सर्कार पर निशाना साधा है कहा है कि गृह मंत्रालय ने बताया है कि राजनाथ सिंह पटना नहीं आएंगे, नीतीश कुमार ने लालू और राहुल को कार्यक्रम में बुलाकर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है.

बीजेपी के मंत्रियों के इस समारोह से कन्नी काटने के बाद कांग्रेस नेता प्रेम चंद मिश्रा ने कहा है कि राजनाथ का कार्यक्रम में नहीं आना राष्ट्रपति अनादर है साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों का भी अपमान है. जैसे ही चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का नेम प्लेट हटाया गया है. पुर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी नहीं शामिल होंगें स्वतंत्रता सेनानी सम्मान कार्यक्रम में, NDA के कोई नेता नहीं होगा शामिल, प्रवक्ता डा दानिश रिजवान ने यह जानकारी दी है. कार्यक्रम में सजायाफ्ता लालू यादव को बुलाकर स्वतंत्रता सेनानीयो का अपमान कर रही है सरकार, देश को लूटने वाले देश को आज़ाद कराने वालों को नसीहत देंगे यह दुर्भाग्यपूर्ण है. इसके बाद नित्यानंद की तरह जीतन राम मांझी का भी नेम प्लेट को हटा दिया गया है.

Article Source ~  DBN 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप