बिहार के तीन स्टेशन जो दिल्ली मुंबई को भी पीछे छोड़ बनेगी विश्वस्तरीय

आने वाले समय में बिहार के तीन स्टेशन विश्वस्तरीय रूप में बनकर देश के बड़े शहरों के स्टेशनों को टक्कर देगी. इस श्रेणी में बिहार के तीन स्टेशन पटना साहिब, मुजफ्फरपुर, बक्सर रेलवे जंक्शन भविष्य में मेट्रो शहर को टक्कर देगा. इसके लिए इन तीनों को विकसित करने के लिए रेलवे रूपरेखा तैयार कर चुकी है.

पीपीपी मोड के तहत इन जंक्शन पर अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, कॉर्पोरेट हाउस, होटल, मॉल के साथ सर्विस अपार्टमेंट व ऑफिस बनाने के लिए विशेषज्ञ की टीम जंक्शन परिसर का सर्वे करेगी. इस टीम में स्वतंत्र आर्किटेक्ट, रियल एस्टेट विशेषज्ञ व मार्केट एक्सपर्ट भी शामिल रहेंगे. इसके लिए टीम गठन करने की कवायद प्रारम्भ हो गया है. यह टीम जहां खाली परिसर है वहां का सर्वे कर के रेलवे को अपनी रिपोर्ट सौपेंगी जिसके निर्माण में लगभग एक हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

गुजरात के गांधीनगर स्टेशन की तर्ज पर रेलवे मुजफ्फरपुर जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की योजना तैयार की है. जहां कई बहुमंजिलीय टावर बनाये जायेंगे इसमें उपरी मंजिल पर शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, मॉल व बाजार भी होंगे. खाली जगह व एयर स्पेस में मॉल, होटल व कॉर्पोरेट हाउस खोले जायेंगे.

Article Source ~  DBN 


Viral News

बिहार के इस 24 साल के युवक ने अमेरिका में स्थापित कर डाली अपनी कम्पनी

मैट्रिक का चौथा टॉपर , टाइम बचा कर करता था मजदूरी

पटना में नकली सीबीआई अफसर बन कर रहा था छापा और अब...

मोदी राज में पहली बार गौ हत्यारे को मिली सजा