टीईटी परीक्षा के लिये आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने कौन कर सकते हैं आवेदन

बिहार प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 11 जून को होने जा रही है. इसके लिये आज से मतलब 6 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाले शिक्षा इकाई बिहार बोर्ड ने 23 मार्च 2017 को ही इसकी घोषणा कर दी थी. इसके साथ ही इस बार टीईटी परीक्षा को लेकर कई बड़े बदलाव किये है.

इस बार इस परीक्षा के लिए सिर्फ ट्रेंड अभ्यर्थी ही इसके पात्र होंगे और आवेदन भी ऑनलाइन ही किये जा सकते हैं. छह से 25 अप्रैल तक टीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किया जाएगा. बोर्ड के अनुसार एसटीईटी की तिथि भी जल्द घोषित कर दी जायेगी. बिहार बोर्ड पहली बार आगामी टीईटी में भी बार कोड सिस्टम लागू करने जा रहा है. जो भी परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मलित होंगे उन्हें परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड या वोटर आइडी कार्ड लेकर जाना होगा.
इस बार बिहार बोर्ड ने टीईटी परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने की पूरी तैयारी कर ली है. इस बार परीक्षा में बारकोडेड ओएमआर सिट इस्तेमाल किया जाएगा और परीक्षार्थी की हाजिरी बायोमेट्रिक सिस्टम से बनेगी. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि टीईटी की तिथि घोषित कर दी गई है. आवेदन की प्रक्रिया से लेकर एडमिट कार्ड तक सारी प्रक्रियाएं इस बार पारदर्शिता को देखते हुए ऑनलाइन होंगी.

Article Source -  Daily Bihar News  


Viral News

बिहार के इस 24 साल के युवक ने अमेरिका में स्थापित कर डाली अपनी कम्पनी

मैट्रिक का चौथा टॉपर , टाइम बचा कर करता था मजदूरी

पटना में नकली सीबीआई अफसर बन कर रहा था छापा और अब...

मोदी राज में पहली बार गौ हत्यारे को मिली सजा