सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त

अभी उत्तर प्रदेश में हुए रेलवे दुर्घटनाओं की याद लोगों के जेहन से दूर भी नही हुआ था कि आज सुबह बिहार के सहरसा में राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से लोग सकते में आ गए। जैसी ही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई लोगों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सुकून देने वाली बात ये है कि किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नही है।

मिली जानकारी अनुसार यह घटना सुबह के साढ़े छः बजे की है जब ट्रेन सेटिंग से प्लेटफार्म पर आ रही थी। हालांकि उस समय ट्रैन में यात्री को नही होना चाहिए था ,लेकिन कुछ लोग सीट सुरक्षित करने को ले पूर्व में सेटिंग पर जाकर ही ट्रेन में बैठ गए थे।

घटना की जानकारी पाते ही उक्त स्थल पर रेलवे के वरीय अधिकारी पहुंच चुके थे और ट्रेन को पुनः पटरी पर लाने की कवायद शुरू करवा दिए थे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 10.30 तक ट्रेन को पटना के लिए रवाना कर दिया जाएगा।इधर यात्रियों में ट्रेन के बेपटरी होने से भय का माहौल पैदा हो गया। सभी आपस मे तरह तरह की चर्चा करने लग गए।

Article Source ~ K.T 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप