तैयार हुआ रेलवे टिकट चेकिंग अभियान का कैलेंडर, दो गुणा बढ़ी टिकट बिक्र

बिना टिकट यात्रा ना बाबा ना' छपरा जंक्शन इससे तीन किमी की दूरी पर स्थित छपरा कचहरी स्टेशन से बिना टिकट यात्रा करने वालों के मुंह से यही वाक्य अब सुनने को मिल रहे हैं। टिकट चेकिंग के लगातार चले अभियान ने ऐसे यात्रियों की आदत में सुधार ला दी है। अब महज 15 फीसदी ही रह गए हैं जो बिना टिकट यात्रा करने में सफल हो जा रहे हैं।

ऐसे यात्रियों को दबोचने के लिए फिर अभियान चलाने की तैयारी में रेलवे जुट गया है। छपरा जंक्शन पर 24 घंटे एनाउंसमेंट शुरू कर दिया गया है कि बिना टिकट यात्रा करें और बिना प्लेटफार्म टिकट के प्लेटफार्म पर नहीं रहें। घोषणा सुनने के बाद जो यात्री गलती से जंक्शन पर बिना टिकट प्रवेश कर गए होते हैं, वे एक दूसरे को यह कहते सुनाई देते हैं कि 'बच के रहना रे बाबा, बच के रहना रे...'

रेलवे के अफसरों की माने तो एक बार फिर गोरखपुर वाराणसी मंडल ने चेकिंग अभियान कैलेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही अभियान छपरा जंक्शन, छपरा कचहरी, गौतम स्थान, एकमा, दुरौंधा आदि स्टेशनों पर शुरू हो जाएगी। इसमें मजिस्ट्रेट चेकिंग, बस रेड, किला बंदी आदि की चेकिंग भी होगी। जिससे बेटिकट चलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Article Source ~  live Bihar 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप