अब पटना में भी देना पड़ेगा टोल टैक्स!

रोज की तरह दानापुर कैंट से गुजरने वाली मालवाहक गाड़ियों के लिए निशुल्क इंट्री बंद कर दी गई है. अब आज सोमवार से दानापुर छावनी क्षेत्र से गुजरने पर मालवाहक वाहनों को टैक्स देना होगा. यह टोल टैक्स इंट्री फीस के रूप में लिया जाएगा . छावनी परिषद ने मालवाहक गाड़ियों के लिए फीस तय कर दी है. छावनी क्षेत्र में यह पहली बार हुआ है कि इस क्षेत्र से गुजरने वाली गाड़ियों पर इंट्री शुल्क लगा दी गई है. छावनी परिषद प्रशासन ने इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है. इसके अनुसार छावनी क्षेत्र से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों से सोमवार से इंट्री फीस वसूली जाएगी.

परिषद के मुख्य अधिशासी पदाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि मालवाहक वाहनों में ट्रक और ट्रैक्टरों के अलावा अन्य तीन पहिया और चारपहिया वाहनों से इंट्री फीस ली जायेगी. हालांकि निजी वाहनों से वसूली नहीं होगी. आमलोगों को परेशानी नहीं हो, इसलिए सिर्फ मालवाहक वाहनों से फीस वसूली होगी. यात्रियों को लेकर चलने वाले ऑटो इसमें शामिल नहीं हैं. हालांकि, मालवाहक ऑटो से इंट्री फीस ली जाएगी.

Article Source ~ DBN 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप