पटना पुलिस द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ फूटा गुस्सा, ऑटो चालकों ने किया……

मिली जानकारी के अनुसार अभी राजधानी पटना के भूतनाथ मोड पर पुलिसवाला द्वारा किए जा रहे अवैध वसूली के विरोध में ऑटो चालकों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है. सड़क जाम कर रहे ऑटो चालकों का कहना है कि पुलिस ने पैसे ना देने के कारण एक ऑटो ड्राइवर को बुरी तरह से पीटा है.

ऑटो चालक द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है. इस दौरान ऑटो चालक प्रदर्शन के साथ ही सामानों को छतिग्रस्त कर रहे हैं. इसके साथ ही पुलिस के इस हरकत के विरोध में सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं. अगमकुँआ थाना मौके पर पहुंचकर ऑटो चालको को समझाने बुझाने का काम कर रही है और जाम छुड़ाने की कोशिश में लगी हुई है.

लेकिन ऑटो चालको का कहना है कि एसपी के मौके पर आने के बाद ही जाम को हटाया जाएगा और आरोपी पुलिस वालों को तत्काल निलंबित करने की मांग कर रहे हैं. पुलिस के पिटाई से घायल ऑटो चालक का नाम सुभाष कुमार बताया जा रहा है. तथा आरोपी पुलिस कर्मी का नाम रामनिवास ठाकुर बताया जा रहा है.

Article Source ~  Daily Bihar News 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप