‘बाप ने किया चारा का घोटाला, बेटों ने किया मिट्टी का घोटाला’

बिहार के ताजातरीन ‘मिट्टी घोटाला’ मामले पर अब जांच की आंच पड़ चुकी है. मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने इस मामले को लेकर आज गुरुवार को जांच का आदेश दे दिया है. मुख्य सचिव ने वन विभाग को मामले में सारे तथ्यों को सामने लाने का निर्देश जारी किया है. मामले से जुड़ी सभी फाइलें मंगाई हैं. उधर इस मामले में कथित तौर पर सबूत समेत लालू परिवार पर मिट्टी घोटाले का आरोप लगाने वाले भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी लगातार हमलावर बने हुए हैं.

सुशील मोदी सोशल मीडिया के माध्यम से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार पर लगातार हमले करते जा रहे हैं. गुरुवार को भी उन्होंने कई ट्वीट कर लालू प्रसाद पर हमला बोला. अपने पहले ट्वीट में उन्होंने जू निदेशक के उस बयान का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मिट्टी का टेंडर नहीं हुआ क्योंकि वन विभाग में टेंडर नहीं होता है.

अपने दूसरे ट्वीट में सुशील मोदी ने जू में मिट्टी लाये जाने की जगह को लेकर उठ रहे संदेह पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि 44 लाख की 5 लाख घन फ़ुट मिट्टी को 1 हज़ार हाइवा से ढोया गया. इतनी मिट्टी मॉल के अलावा कहां से आ सकती है?

अपने अगले ट्वीट में सुशील मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर सीधा हमला किया है. उन्होंने कहा कि लोगों को गोबर हटवाने के लिए पैसा ख़र्च करना पड़ता है. किंतु लालूजी ने सरकारी ख़र्च पर घर का गोबर हटवा दिया. वाह रे लालू..

इसके बाद अपने अंतिम ट्वीट में भाजपा नेता ने लालू प्रसाद सहित उनके बेटों को भी अपने लपेटे में लिया है. इस ट्वीट में मोदी ने कहा है कि बाप ने किया जानवरों के चारा का घोटाला, बेटों ने किया मिट्टी का घोटाला.


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप