सेल्फी लेने के चक्कर में तीन बिहारियों के साथ हुआ कुछ ऐसा

कटिहार-बरौनी रेलखंड के कारी कोसी लाल पुल पर तीन दोस्तों को चलती ट्रेन के साथ सेल्फी लेना महंगा साबित पड़ा. सेल्फी लेने के दौरान दो दोस्तों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई जबकि एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसका इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तीन दोस्त समीर चौधरी, रोशन कुमार व् बिट्टू पासवान लाल पुल के समीप मजार पर बैठ गप्पे कर रहे थे. इसी दौरान उ्हें दूर से आती हुई डाउन नार्थ ईस्ट दिखी, तभी उनलोगों ने ट्रेन के साथ सेल्फी लेने का मन बनाया और पटरी पर खड़े हो सेल्फी लेने लगे.

इसी दौरान तेज गति से आती ट्रेन कब करीब आ गयी उनलोग को पता ही नही चला. जब तक उनलोग कुछ सोंच पाते उस से पहले ही ट्रेन की चपेट में आने से ललियाही शिवाजी नगर निवासी समीर चौधरी व रोशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य दोस्त बिट्टू कुमार ने नदी में कूद अपनी जान बचाई. घटना की सुचना मिलते ही रेल पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में ले लिया है.

Article Source ~ DBN 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप