महिला ITI हो जाइए तैयार, 15 मई से शुरू होगी दाखिला

PATNA : प्रदेश में दसवीं पास लड़कियों को हुनरमंद बनाने एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से 15 मई से महिला आइटीआइ में दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

इसके लिए श्रम संसाधन विभाग ने नवादा, बक्सर, अरवल, जमुई, सीतामढ़ी, बेतिया एवं कटिहार जिले में स्थापित महिला आइटीआइ में नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।

श्रम संसाधन विभाग ने नए सत्र की शुरुआत से पहले आवश्यक उपकरणों की खरीद का आदेश दिया है ताकि युवाओं को शिक्षण-प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकें। इसके लिए वित्त विभाग की मंजूरी के बाद श्रम संसाधन विभाग ने नये उपकरणों की खरीद के लिए 2.21 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये है।

नए उपकरणों की आपूर्ति करने वाली एजेंसी को अगले पांच साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है। जिन ट्रेड में उपकरणों की खरीद होगीउसमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मेकैनिक, इलेक्ट्रॉनिक, वायरमैन, टर्नर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), वेल्डर, मोल्डर, पलम्बर, मेकैनिक (ट्रैक्टर) आदि शामिल हैं। इसके अलावा फैशन डिजाइनिंग के कोर्स को भी लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Article Source ~ L.B 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप