TET का रजिस्ट्रेशन शुरू, नियमों में हुआ बदलाव

बिहार शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा 2017 में भाषा के विषय सहित तीन बिंदुओं पर संशोधन किया गया।


जानकारी बिहार बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। शुक्रवार से इसी पोर्टल पर bsebonline.net ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कक्ष 1 से 5 तक शिक्षक बनने के लिए प्रथम पत्र में पास होना होगा।

प्रथम पत्र में पहले भाषा-1 में हिंदी और उर्दू को ही शामिल किया गया था, इसे संशोधित करते हुए इसमें बांग्ला, मैथिली एवं अंग्रेजी को भी शामिल किया गया है। इसमें से किसी एक भाषा के प्रश्नों को हल करना होगा।

वहीं भाषा-2 में भी हिंदी, उर्दू, बांग्ला, अंग्रेजी व मैथिली को शामिल किया गया है। भाषा-1 में से जिस भाषा का चयन किया जाएगा, भाषा-2 में उसका चयन नहीं किया जाना है। भाषा-1 और भाषा-2 से 30-30 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

वहीं, शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता नियमावली में अंकित ‘केंद्र अथवा बिहार राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण’ अंश को विलोपित कर दिया गया है। ‘विशेष रूप से विकलांग’ अंश को संशोधित कर निश्शक्त कर दिया गया है।

Article Source ~ Live Bihar 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप