ताड़ पेड़ पर चढ‍़ने वालों को ही मिलेगा नीरा उत्पादन का लाइसेंस

PATNA : नीरा उत्पादन के लिए उत्पाद विभाग से लाइसेंस लेने के लिए रविवार को मुजफ्फरपुर के छाता चौक स्थित अबकारी थाने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ गई।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बारी-बारी से सभी को ताड़ के पेड़ पर चढ़ाकर ट्रायल लिया। इसमें सफल होने वाले को ही लाइसेंस दिया जा रहा। रविवार को करीब आठ सौ लोगों को लाइसेंस निर्गत किए गए।

उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि कुल तीन हजार आवेदन जमा किए गए थे। सभी का भौतिक सत्यापन किया गया। बताया कि चार केंद्रों पर लाइसेंस लेने वालों की काफी भीड़ उमड़ रही है। पदाधिकारी इनका पूरी तरह सत्यापन करने के बाद ही लाइसेंस निर्गत कर रहे हैं।

बताया गया कि 6400 लोगों को पूर्व में ट्रेनिंग कराई जा चुकी है। इनमें से जो लोग लाइसेंस लेने के इच्छुक होंगे, उन्हें ही लाइसेंस दिया जाएगा। अब तक कुल 2200 टैपरों का ट्रायल लिया जा चुका है। अभी लाइसेंस देने की आगे की प्रक्रिया जारी है। 

Article Source ~ L.B 


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप