कभी बचपन में भैस चराते थे यह अभिनेता,आज एक शो पर लाखों कमाते है

आप सबको सानिया मिर्जा पर आए एक भोजपुरी गीत तो सबको याद ही होगा,जिसके बाद सानिया मिर्जा ने उस भोजपुरी गायक पर मानहानि का केस तक कर दिया था परन्तु गाना फ़िर भी हिट रहा । इस गाना को गाने वाले खेसारी आज भोजपुरी फिल्मों के एक सफ़ल अभिनेता है । इसके अलावा देश विदेशों में शो करके लाखों कमा लेते है । लेकिन खेसारी की सफलता कोई एक दिन का परिणाम नहीं है । इसके पीछे उनकी मेहनत और लम्बा संघर्ष है ।
             खेसारी छपरा के रहने वाले है । वह बचपन में गाय चराने यक जाया करते थे । बाद में अपने परिवार को पालने के लिए दिल्ली चले गए और वहां जा कर लिट्टी का दूकान खोल लिए । खेसारी अच्छा गाते थे परन्तु कभी वैसा मौका ही नहीं मिल पाया । उसके बाद उनकी शादी हुई और पत्नी भी दिल्ली में लिट्टी की दूकान पर उनकी मदद करने लगी । फिर खेसारी सामान्य प्रतियोगिता की तैयारी करने लगे । दो साल की मेहनत के बाद उनका बीएसएफ में चयन हो गया । परन्तु नौकरी में उनका मन नहीं लगा और वह वापस दिल्ली आ गए । खेसारी ने अपने बचाए गए पैसों से खुद का गाया हुआ एलबम निकाला । 2008 में उनका गाना भौजी केकरा से लड़ब पिया अरब गईले ना’ आया जो की सुपरहिट साबित हुआ । यहीं खेसारी के जीवन का टर्निंग पॉइंट था । इसके बाद उन्हें फ़िल्म मिला 'साजन चले ससुराल' जिसके लिए उन्हें फ़ी के तौर पर 11000 मिले थे । यह फ़िल्म भी हिट रहा । फिर उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा । एक के बाद एक 60 फ़िल्में की । अभी खेसारी अपनी नई भोजपुरी फ़िल्म 'मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं ।


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप