बारिश की फुहारों ने दी भीषण गर्मी से राहत

बिहार में आज सुबह हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को बहुत राहत पहुँचाई । कल शाम से ही मौसम का मिज़ाज कुछ बदला बदला सा था । हवाएँ चलने से लोगों ने चैन की साँस ली । वहीं आज सुबह उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में घने काले बादल छा गए । फिर तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई । बादल भी गरजते रहे और थोड़ी बिजली भी कड़की । बारिश के बाद मौसम एकदम ठंडा ठंडा हो गया । अन्य इलाकों में भी हल्की फुल्की बारिश होने की ख़बर है । वहीं कल दक्षिण पूर्व बिहार के कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई ।तेज हवाओं के कारण फूस के घरों के छप्पड़ भी उड़ने की सूचना है ।
             कल ही मौसम विभाग ने बताया था कि बंगाल की खाड़ी में जमीनी सतह से 4.5 किलोमीटर नीचे एक साइकलोनिक सिस्टम बन चुका है,जिसके कारण दबाव बढ़ रहा है और बिहार में बारिश हो सकती है । कहा जा रहा है कि 28 मई तथा 29 मई को भी मूसलाधार बारिश हो सकती है । तापमान के गिरावट की भी संभावना जताई गयी थी ।
              बता दें कि कल पटना का तापमान 42℃ से ऊपर चला गया था वहीं गया का तापमान 44℃ रिकॉर्ड किया गया । ऐसे में आज हुई बारिश लोगों के लिए अमृत का काम कर रही है ।


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप