लालू परिवार मॉल निर्माण पर लगी पर्यावरण विभाग की रोक - सुशील मोदी

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने मीडिया से बात करने के क्रम में पटना बेली रोड में बनने लालू परिवार के मॉल के निर्माण पर 15 मई से केंद्र के पर्यावरण प्राधिकार द्वारा रोक लगा देने का खुलासा किया । साथ में आरोप लगाया कि इसके बावजूद लालू परिवार अपने पद का इस्तेमाल कर मॉल का काम जारी रखें हुए है और नीतीश कुमार भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है ।
            मिली जानकारी के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुशील मोदी ने लालू परिवार के मॉल के निर्माण में हो रहे नियमों का उल्लंघन और लालू परिवार की मनमानी का ज़खीरा खोलकर रख दिया । मोदी ने बताया कि 115 कठ्ठा में बनने वाले इस मॉल के लिए पर्यावरण विभाग से अनुमति नहीं ली गयी थी । इसलिए बाद में केंद्र द्वारा मॉल निर्माण पर रोक लगा दिया परन्तु उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके भाई तथा पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने वन विभाग और SIEAA मिलीभगत कर तथा अपने पद का गलत इस्तेमाल कर फिर से काम शुरू कर दिया । जबकि निर्माण पर लगाए गए रोक को सिर्फ केंद्र के अनुमति के ही हटाया जा सकता है । साथ ही कहा कि मिट्टी खनन के समय भी तेजप्रताप ने खनन के नियम का उल्लंघन किया परन्तु तब भी उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गयी । आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जिम्मेदारी बनती है कि लालू परिवार के द्वारा किए जा रहे नियमों के उल्लंघन तथा मनमानी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करवा कर कार्रवाई करें ।


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप