शिवा बनी बारहवीं सीबीएसई परीक्षा में बिहार टॉपर

कल सीबीएसई के बारवीं परीक्षा के परिणाम आ गए । इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी । जहाँ नोएडा की रक्षा गोपाल 99.6% लाकर देश की टॉपर बनी वहीं शिवा 97% अंक लाकर सीबीएसई बोर्ड की बिहार टॉपर बनी ।
                शिवा गया के रहने वाले तथा आयुक्त कार्यालय में को-ऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर अरविंद कुमार की पुत्री है । शिवा ने क्रेन मेमोरियल स्कूल से पढाई की और अपने लगन के कारण आज साइंस स्ट्रीम से बिहार की टॉपर बनी । शिवा ने रेगुलर प्रैक्टिस करना और कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र बताया । उसका लक्ष्य आईआईटी कम्पीट करना है । शिवा के परिवार वाले उसके टॉपर बनने से ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे है । शिवा के पिता कहते है कि उन्हें बेटी ने हमेशा गौरवान्वित किया है । उसके कड़ी मेहनत और समर्पण का फल ही उसे टॉपर के रूप में मिला है । वहीं शिवा के स्कूल के शिक्षक उसकी तारीफ़ करते हुए स्कूल का नाम रोशन करने पर बहुत प्रसन्न्ता जाहिर की ।


Viral News

पूर्णिया : जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती हुई,एक और की जाँच में....

छात्रा अपने अंडर गारमेंट्स पर उत्तर लिख कर आई....

पीड़ितों से पैसे ऐंठने वालों को धो डालो इनाम में ......

कांवरियों को डकैतों ने बुरी तरह लूट लिया,पुलिस नहीं आई मदद को

मनु महाराज के जीरो टॉलरेंस के दावे हो रहे फेल, लगातार बढ़ रही है घटनाएँ

पटना : पुलिसकर्मी ने मारी चालक को गोली,भीड़ ने कर डाली पुलिसकर्मियों की धुलाई,मनु महाराज ने

समय से पहले तैयार हो गया मधेपुरा का विद्युत रेल इंजन कारखाना,अगले महीने से....

बिहार : बजरंग दल ने एनडीटीवी के पत्रकार को कार जलाने की धमकी देकर जबरदस्ती "जय श्री राम" का नारा लगवाया

पार्टी के कहने पर इस्तीफा दे दूँगा - तेजस्वी यादव

नीतीश की राह पर चलने को तैयार योगी और शिवराज