कॉन्स्टेबल की गुंडागर्दी,हेलमेट नहीं पहनने पर युवक को लाठी से मारकर किया घायल

Symbol image

पटना फुलवाड़ी शरीफ में एक कॉन्स्टेबल द्वारा बिना हेलमेट पहने बाइक सवार युवक को मारकर घायल करने का मामला सामने आया है । कॉन्स्टेबल ने क्रूरता की हद पार करते हुए युवक को खून निकलने तक पीटा ।
                     मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह इंजीनियर कुंदन कुमार अपने भाई को स्टेशन छोड़ने निकले थे और जल्दी में वह हेलमेट पहनना भूल गए । रास्ते में उक्त कॉन्स्टेबल ने इंजीनियर को बिना हेलमेट के जुर्म में पकड़कर लाठी से मारना शुरू कर दिया । जब युवक के हाथ से खून रिसने लगा तब कहीं जा कर कॉन्स्टेबल ने युवक को छोड़ा । युवक के काफ़ी घायल हो जाने की ख़बर है ।
               वहीं इस घटना की सूचना फुलवारी शरीफ के एसएचओ योगेंद्र कुमार को मिली तो उन्होंने उस कॉन्स्टेबल की पहचान कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।


Viral News

पटना : होटल में चल रहा था जिस्मफ़रोशी का अवैध धंधा,पुलिस ने तीन का धर दबोचा