दिन दहाड़े बीजेपी नेता की गोली मार कर हत्या

बिहार में अपराधियों का मनोबल काफ़ी बढ़ा हुआ दिख रहा है । ऐसा लग रहा है कि आजकल अपराधियों के निशाने पर नेता है । अभी तक राजद नेता पप्पू यादव हत्या कांड सुर्ख़ियों में थी कि आज एक अन्य बीजेपी नेता की दिन दहाड़े अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी । यह आपराधिक घटना  बेगुसराय में घटित हुई है ।
                मिली जानकारी के अनुसार  बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव के रहने वाले बीजेपी नेता हेमचन्द्र पासवान ट्रैक्टर से कहीं जा रहे थे । पीरनगर के वह कुछ अपराधियों से टकरा गए । सभी अपराधी उस समय ताड़ी पी रही थे । तभी हेमचन्द्र पासवान की अपराधियों के साथ कुछ कहा सुनी हो गयी । अपराधी ने उनपर अंधाधुंध गोली चला दी । जिसके कारण उनकी वहीँ पर मृत्यु हो गयी । पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया है तथा मामले की गहराई तक पहुँचने के लिए गहन जाँच में लग गयी है ।
               बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व ही अपराधियों ने फतुहा के प्याज के व्यवसाई व राजद नेता पप्पू यादव की इसी प्रकार दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थीं ।


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप