नशे में नागिन डांस करने लगा दूल्‍हा, दुल्‍हन बोली- नहीं करनी शादी

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दूल्‍हा नशे में धुत होकर दुल्‍हन के घर पर नागिन डांस करने लगा। उसकी हरकतों से नाराज दुल्‍हन ने शादी करने से इन्‍कार कर दिया।



दूल्‍हा बारात लेकर दुल्‍हन के घर पहुंचा। वहां उसने मस्‍ती के दो पैग लगाकर तमाशा खड़ा कर दिया। दुल्‍हन के दरवाजे पर दोस्‍तों संग जमकर नागिन डांस किया, फिर फिल्‍मी डायलॉग्‍स बोलने लगा। अागे जब वह विवाह मंडप में लड़खड़ाते हुए पहुंचा तो दुल्‍हन को गुस्‍सा आ गया। उसने दूल्‍हे को दुत्‍कारते हुए शादी से इन्‍कार कर दिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने दूल्‍हे व बारात को बंधक बना कर उनकी जमकर खबर ली। बीती रात की इस घटना के बाद रविवार को गांव में पंचायत बैठी।

जानकारी के अनुसार पारु थाना के कमलपुरा गांव के भोला दास के पुत्र रामप्रवेश दास की बारात बहिलवारा गंगौलिया गांव निवासी वशिष्ठ दास के घर शनिवार की रात्रि पहुंची। वहां राम प्रवेश ने नशे में धुत होकर तमाशा खड़ा कर दिया। उसकी हरकतों को देखकर दुल्‍हन ने शादी से इन्‍कार कर दिया।

इसके बाद दुल्‍हन के घरवालों व ग्रामीणों ने दूल्हा सहित पूरी बारात को बंधक बना लिया। रविवार की सुबह घटना को लेकर गांव में पंचायत बैठी। लेकिन, लड़की नशेबाज दूल्‍हा से शादी करने को राजी नहीं हुई। लड़की के परिजनों ने शादी में हुए खर्च आदि को दूल्‍हा पक्ष से वापस मांगा है। 

Article Source ~ L.B 


Viral News

बिहार के इस 24 साल के युवक ने अमेरिका में स्थापित कर डाली अपनी कम्पनी

मैट्रिक का चौथा टॉपर , टाइम बचा कर करता था मजदूरी

पटना में नकली सीबीआई अफसर बन कर रहा था छापा और अब...

मोदी राज में पहली बार गौ हत्यारे को मिली सजा