रेस्क्यू टीम भी नहीं बचा पाई, जमीन के अंदर हो गए पिता पुत्र

धनबाद के इंदिरा चौक के पास भू-धंसान में दबे पिता पुत्र को बचाने में रेस्क्यू टीम ने भी हाथ खड़े कर दिए । जिसके बाद दोनों को उसी में दफ़न कर दिया गया । मृतकों के परिजनों की चीख पुकार सुनकर सभी की आँख भर आई ।
                मिली सूचना के अनुसार बुधवार को रहीम खान गोफ में गिर गया जिसे बचाने उसके पिता बबलू खान भी गोफ में कूद पड़े । परन्तु दोनों बाहर नहीं आ पाए । दोनों को बचाने के किए रेस्क्यू टीम भी आई । सारी तैयारी के साथ टीम गोफ में उतरी,परन्तु शुरुआत का तापमान जहाँ 45℃ था वह आगे चलकर 106℃ पहुँच गया । तब रेस्क्यू टीम ने भी हाथ खड़े कर दिए । दोनों पिटा पुत्र को मृत मानकर वहीँ दफना दिया गया । बाद में सांसद ने मुख्यमंत्री की ओर से घोषित चार लाख और बीसीसीएल की ओर से एक लाख रुपए का चेक बबलू खान की पत्नी रुखसाना खातून को सौंपा। परन्तु रुखसाना खातून लगातार चीखते हुए कह रही थी कि उसे पैसे नहीं चाहिए, बस एकबार बेटे और पति का मुँह दिखा दो । मुझे भी इसी गोफ में दफ़न कर दो ।


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप