बिहार के इस सपूत ने एम्स परीक्षा में पाया टॉप 10 स्थान

बिहार का यह सपूत एक के बाद एक राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा में टॉप करके लोगों को आश्चर्य में डाल दिया । झाझा के रहने वाले और व्यवसायी पिता अजित बर्णवाल के पुत्र ऋषभ एम्स जैसे प्रतिष्ठित और मुश्किल परीक्षा में पूरे देश में छठा स्थान प्राप्त किया है । यहीं नहीं ऋषभ ने 28 मई को सीबीएसई 12 वीं में जिला टॉपर बने, फिर 10 जून को जवाहर लाल इंस्टीच्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) में पूरे देश में 15 वां स्थान लाया । उनकी इस हैट्रिक सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत,लगन,समर्पण तथा पिता का महत्वपूर्ण नसीहत है । ऋषभ के पिता ने उससे हमेशा कहा कि जहाँ रहो टॉप पर रहो,जिस भी परीक्षा में भाग लो हमेशा टॉप करो और इसी को साकार करते हुए ऋषभ ने एक के बाद एक राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा में टॉप पर आ कर अपने आप में एक रिकॉर्ड कायम कर लिया है । ऋषभ टॉप टेन में आए है इसलिए उनका एडमिशन दिल्ली एम्स में होना तय है । ऋषभ अपनी सफलता का श्रेय गुरुओं और अपने माता, पिता व दीदी को देते हैं ।


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप