बिना देर करे आ गया नीतीश कुमार को न्योता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन देने के फ़ैसले के बाद महागठबंधन में मतभेद शुरू हो चुका है । जदयू और राजद एक दूसरे पर बयानबाजी करने के भी नहीं चूक रहे है । ऐसे में एनडीए तुरंत इसका फायदा उठाकर नीतीश कुमार को पार्टी में शामिल होने का न्योता दे डाला ।
             मिली सूचना के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता की ओर से बयान आया है कि नीतीश कुमार का उनकी पार्टी में स्वागत किया जाएगा । अगर नीतीश कुमार एनडीए की तरह अपना कदम बढ़ाते है तो एनडीए भी उनके साथ कदम से कदम मिलकर चलने को तैयार है ।
               बता दें कि कल लालू यादव के इफ्तार पार्टी के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया के सामने बयान दिया कि रामनाथ कोविंद को समर्थन दिए जाने को राजनीतिक मुद्दा बनाए जाने की जरूरत नहीं है । जदयू एक स्वतंत्र पार्टी है और आगे भी इसी स्वतंत्रता से फ़ैसले करती रहेगी । इस बयान के जवाब में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान सामने आया कि विचारधारा की लड़ाई में अलग राह यह दर्शाती है कि रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रह ।
           अब इस तरह खुले आम एक दूसरे पर बयानबाजी से जदयू और राजद में आई दरार को साफ़ दिखा रहा है । ऐसे में भाजपा की ओर से जदयू की तरह हाथ बढ़ाना लाजमी है और इस समय नीतीश कुमार की तेवर अलग से नज़र आ रहे है ।


Viral News

बिहार के इस 24 साल के युवक ने अमेरिका में स्थापित कर डाली अपनी कम्पनी

मैट्रिक का चौथा टॉपर , टाइम बचा कर करता था मजदूरी

पटना में नकली सीबीआई अफसर बन कर रहा था छापा और अब...

मोदी राज में पहली बार गौ हत्यारे को मिली सजा