गाँधी सेतु पर गाड़ियों के परिचालन बंद होते ही पटना में लोग जाम से बेहाल

गाँधी सेतु के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ होने के कारण सेतु से छोटी गाड़ियों का परिचालन बंद करते ही पटना के लोगों को जबर्दस्त जाम का सामना करना पड़ रहा है । लोग घण्टों घण्टों ट्रैफ़िक में फंसे रहते है । वहीं दीघा - सोनपुर पुल पर गाड़ियों का दबाव बढ़ता ही जा रहा है ।
               मिली जानकारी के अनुसार दीघा से समीप के इलाके आशियाना-दीघा रोड, पोलसन रोड आदि कई ऐसे रोड जो सेतु की ओर से जाती है ,पर दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होते ही भयंकर जाम लग जाती है । लोगों को कम से कम 2 - 3 घन्टे इस जाम से जूझना पड़ा । वहीं दीघा बाजार में सब्जी ,फल आदि वालों द्वारा फुटपाथ लगाकर अतिक्रमण कर रखा गया । इसी कारण जैसे ही गाड़ियों का दबाव बढ़ा अच्छा खासा जम लग गया । स्कूलों को गाड़ियां,एम्ब्युलेंस तक कई घण्टे तक फंसे रहे । लोगों का कहना था कि कहीं भी पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस नहीं है ,जिसके कारण इन जामों से सही तरीके से निपटा नहीं जा रहा है । जबकि प्रशासन से दावा किया था कि आमलोगों को कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी और हर जगह भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की जाएगी ।


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप