फ़र्जी टॉपर गणेश गिरफ़्तारी से नाराज,दिया चौकाने वाला बयान

बिहार इंटर आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार को गिरफ़्तार कर लिया गया है । गणेश कुमार पर बोर्ड से असली उम्र छुपाने का आरोप है । गिरफ़्तारी के बाद गणेश कुमार ने गुस्से में जो बयान दिया उसे सुनकर सब हैरान रह गए ।
                    फ़र्जी टॉपर गणेश ने गिरफ़्तार होने के बाद काफ़ी गुस्से में कहा कि पढ़ाई करना क्या जुर्म है । जब गरीब पढ़ाई करता है तो ऐसे ही गिरफ़्तार होता है और वही बाद में आतंकी और माफिया बनता है । हालांकि  उसने यह भी कहा कि उसे कानून पर पूरा भरोसा है उसे न्याय जरूर मिलेगा ।
                    बता दें कि इस बार इंटर के आर्ट्स टॉपर गणेश द्वारा 42 साल की उम्र में 24 साल का बन कर इंटर की परीक्षा दी गयी । जांच होने पर गणेश के सभी फ़र्जी कारनामे सामने आएँ । जिसके बाद बिहार बोर्ड ने गणेश का नाम टॉपर लिस्ट से हटाने के साथ साथ उसका रिजल्ट भी रद्द कर दिया । इसके अलावा उम्र छुपाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर गणेश को गिरफ्तार भी कर लिया गया ।


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप