पुजारी की बेलगाम अपराधियों ने गोली मार कर दी हत्या

बिहार में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव अपने चरम पर है । ऐसा ही एक मामला छपरा में देखने को मिला है जहां अपराधियों ने दिन दहाड़े श्मसान घाट के काली माँ मंदिर के पुजारी कृष्णा बाबा की गोली मार कर हत्या कर दी । घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है ।
       मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढे तीन बजे मुक्तिधाम यानी शवों का अंतिम संस्कार करने वाले पुजारी जब शौच के लिए मैदान में गए तो तो वहां पहले से छुप कर बैठे अपराधियों ने उनपर अंधाधुंध फ़ायरिंग की । पुजारी को 5 गोली लगी और वहीं उनकी मृत्यु हो गयी । जब बाद में अन्य लोग शौच के लिए वहाँ पहुँचे तब उन्होंने पुजारी का खून से सना हुआ शव देखा । लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी । नगर थाना इन्स्पेक्टर सुबोध कुमार ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया । कहा जा रहा है कि इन सबके पीछे मुक्तिधाम के चारों ओर फैली कई एकड़ जमीन है जिसपर माफियाओं की नजर थी । इस घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है । वहीं पुलिस घटना के तह तक जाने के लिए गहन जाँच में जुटी है ।


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप