बिहार के यह लाल हुए दादा साहेब फ़ाल्के पुरस्कार से सम्मानित,कभी चराया करते थे गाय और बेचा करते थे लिट्टी
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को मुंबई में आयोजित दादा साहेब फ़ाल्के अवार्ड समारोह में भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में बड़ा योगदान देने के लिए दादा साहेब फ़ाल्के आवार्ड से सम्मानित किया गया । अभिनेता खेसारी लाल यादव बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के हाथों यह आवार्ड ग्रहण किया ।
इतने बड़े आवार्ड से सम्मानित किए जाने पर खेसारी यादव बहुत खुश नजर आ रहे थे । उन्होंने कहा कि उन्हें इस लायक समझा गया,इसके लिए वह बहुत प्रसन्न है । उन्हें अपनी भोजपुरी भाषा पर बेहद गर्व है ।
बता दे कि खेसारी लाल यादव बिहार के छपरा के रहने वाले हैं । वह अपने शुरूआती दिनों में गाय तक चराने जाया करते थे । बाद में घर चलाने के लिए दिल्ली जा कर गली गली घूम कर लिट्टी बेचा करते थे । परन्तु सभी मुश्किलों को हरा कर खेसारी आगे बढ़े और खुद का गाया हुआ एलबम निकाला जो की काफ़ी हिट रहा । 5 साल पहले उन्होंने भोजपुरी सिनेमा साजन चले ससुराल से अपने करियर की आगाज जो फ़िल्म सुपरहिट रहा । फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज भोजपुरी सिनेमा के बड़े एक्टर है ।