मुख्यमंत्री के फ़ैसले से गुस्साएं लालू यादव ने नीतीश कुमार को कह डाला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के फैसले के बाद महागठबंधन की नींव हिलती नज़र आ रही है । राजद सुप्रीमो लालू यादव तो काफ़ी ख़फ़ा है और यूपीए के साथ मिलकर मीरा कुमार को राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया गया है ।
नीतीश कुमार द्वारा रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के फैसले पर विचार करने का लालू यादव की ओर से आग्रह किया गया था परन्तु जदयू के तरफ से साफ़ इंकार हो गया और अपने फैसले पर टिके रहने की बात कही गयी । जदयू का कहना है कि वह एनडीए के उम्मीदवार को नहीं बल्कि बिहार के सुशासित राज्यपाल को समर्थन दे रहे है । वह अब भी विपक्ष में खड़े है इसलिए कोविंद के नामांकन में जदयू के कोई नेता शामिल नहीं हुए । वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार के फैसले से नाराज़ लालू प्रसाद यादव कहते है कि पता नहीं अचानक क्या खिचड़ी पकी पता नहीं सब कुछ कैसे बदल गया । नीतीश ने कहा था कि विपक्षी दलों के बैठक के बाद फैसला लेंगे फिर पता नहीं क्या हो गया । अब जदयू के तरफ से यह भी बयान आ रहा है कि यदि मीरा कुमार का नाम पहले घोषित किया जाता तो कुछ सोचा भी जा सकता था । कुल मिलाकर राष्ट्रपति चुनाव को लेकर की राजनीति में पूरा गर्माहट है ।