बाबा के भक्तों के लिए 10 विशेष ट्रेन,अब तीर्थयात्रा होगी और सुखमय

श्रावणी मेला बस शुरू होने ही वाला है . इस अवसर पर हर वर्ष की भांति लाखों की संख्या में भोले बाबा के भक्त उनके दर्शन के लिए भक्तिमय होकर बाबाधाम की ओर निकलेंगे . इन भक्तों की यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए रेल प्रशासन पूरी तैयारी में लगी हुई है .
           जसीडीह स्टेशन से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा की सुनिश्चितता के लिए एडीआरएम राजीव कुमार वर्णवाल द्वारा पूर्ण रूप से पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया गया . हर विभाग की विस्तृत जानकारी ली गयी . जहाँ कुछ त्रुटिपूर्ण लगा उनके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए . एडीआरएम द्वारा जानकारी दी गयी कि कांवरियों लिए 10 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेन दिए गए हैं . साथ ही भारी संख्या में पहुँचे यात्री आराम कर सके,इसके लिए पुराने स्टेशन परिसर व न्यू सर्कुलेटिंग एरिया में पंडाल लगाया गया है और न्यू सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों के लिए पेयजल व दो अतिरिक्त ग्रीन शौचालय भी लगाये जायेंगे . वहीं सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में अतिरिक्त जवान तैनात किया जा रहा है . साथ ही 27 सीसीटीवी कैमरे भी लगाएँ जाएँगे . तीर्थयात्रियों को टिकट लेने को कोई दिक्कत न हो इसके लिए 18 काउंटर के साथ अतिरिक्त 90 कर्मियों को लगाया जाएगा .
                 एडीआरएम द्वारा निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसीएम राहुल रंजन, स्टेशन प्रबंधक जे पाठक, सीएस संजय कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अमिताभ रंजन आदि मौके पर मौजूद थे .


Viral News

पूर्णिया : जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती हुई,एक और की जाँच में....

पीड़ितों से पैसे ऐंठने वालों को धो डालो इनाम में ......

कांवरियों को डकैतों ने बुरी तरह लूट लिया,पुलिस नहीं आई मदद को

मनु महाराज के जीरो टॉलरेंस के दावे हो रहे फेल, लगातार बढ़ रही है घटनाएँ

पटना : पुलिसकर्मी ने मारी चालक को गोली,भीड़ ने कर डाली पुलिसकर्मियों की धुलाई,मनु महाराज ने

समय से पहले तैयार हो गया मधेपुरा का विद्युत रेल इंजन कारखाना,अगले महीने से....

बिहार : बजरंग दल ने एनडीटीवी के पत्रकार को कार जलाने की धमकी देकर जबरदस्ती "जय श्री राम" का नारा लगवाया

पार्टी के कहने पर इस्तीफा दे दूँगा - तेजस्वी यादव

नीतीश की राह पर चलने को तैयार योगी और शिवराज

लालू यादव की रिक्शा चालक से 100 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक बनने तक की कहानी