लालू यादव लगे भगवान शिव को खुश करने में,ताकि उनकी डूबती नाव को मिल सके किनारा

राजद सुप्रीमो लालू यादव भगवान शिव के शरण में पहुँचे क्योंकि जैसी आफत उनके और उनके परिवार पर आई हुई अब उससे भगवान ही उन्हें बाहर निकाल सकते है . जी हाँ आज सावन की दूसरी सोमवारी है और जहाँ सभी भक्त भगवान  शिव की कृपा पाने के लिए पूरे श्रद्धा के साथ उनकी साधना में लगे है . वैसे ही लालू यादव के घर पर आज रुद्राभिषेक किया गया.
                लालू यादव के आवास पर आज सुबह चार बजे से 7 बजे तक भगवान शिव की ख़ास पूजा रखी गयी थी . पूजा में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी,बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के अलावा परिवार के अन्य सदस्य और कुछ राजद विधायक भी शामिल थे .
                 बता दें कि लालू यादव व उनके परिवार पर बेनामी सम्पत्ति व अन्य मामले में सीबीआई,आयकर विभाग तथा ईडी द्वारा एक के बाद एक छापे पड़े है . वहीं बेटे तेजस्वी पर केस दर्ज होते ही पद से हाथ धोने का खतरा मंडरा रहा है . ऐसे में लालू यादव भगवान शिव के शरण में आए है . अब समय बताएगा कि भगवन शिव लालू यादव से कितने प्रसन्न हुए .


Viral News

बिहार के इस 24 साल के युवक ने अमेरिका में स्थापित कर डाली अपनी कम्पनी

मैट्रिक का चौथा टॉपर , टाइम बचा कर करता था मजदूरी

पटना में नकली सीबीआई अफसर बन कर रहा था छापा और अब...

मोदी राज में पहली बार गौ हत्यारे को मिली सजा