अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे बिहार,ताकि बीजेपी की बनी अगली सरकार

भाजपा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तीन दिनों के बिहार दौरे पर आ रहे है . इस दौरे का उद्देश्य बिहार में अपना जनाधार मजबूत करना है . ये तीन दिवसीय दौरा बिहार की राजनीतिक बाजार में काफ़ी गर्माहट लाने वाला है .
             मिली सूचना के अनुसार अमित शाह 25 से 27 जुलाई तक बिहार में दौरे पर रहेंगे . एक दिन मुज्जफरपुर और दो दिन पटना में रहकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन विस्तार एवं पूर्व से संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे. साथ ही जुलाई में प्रस्तावित पार्टी के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों नगरीय महासंपर्क अभियान, पौधरोपण अभियान और राजनीतिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला जाएगा . अमित शाह दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल 7 जुलाई को बिहार आएँगे . बताया गया कि भाजपा की सरकार जिन राज्यों में नहीं है,उसमें से शीर्ष राज्यों में से एक बिहार है . इसलिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां तीन दिवसीय दौरा कर बिहार में भाजपा की नींव को मजबूती देने की कोशिश करेंगे . इसके लिए ग्रामीण इलाकों में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी संघ परिवार से जुड़े संगठनों को सक्रिय करेगी। बता दें कि इस सम्बन्ध में  पार्टी अध्यक्ष अभी देश भर दौरे करेंगे .


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप