जदयू में फूट,शरद यादव ने खुलेआम नीतीश कुमार के फैसले को बताया गलत

जदयू के बड़े नेता शरद यादव को लेकर जो अटकलें चल रही थी सब साफ़ हो गया है . शरद यादव ने खुले तौर पर नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के फैसले को गलत बताया . इतना ही नहीं शरद यादव बीजेपी पर भी जम कर बरसे .
             मिली जानकारी के अनुसार शरद यादव संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में जो फैसला लिया गया है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. जो जनादेश मिला था वह इसके लिए नहीं था. इसके अलावा उन्होंने कल ट्वीट करके बीजेपी को आड़े हाथों लिया . ट्वीट में लिखा कि अब तक विदेश से कुछ भी काला धन वापस नहीं लाया गया, जबकि लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान यह सत्ताधारी दल का प्रमुख नारा था. यहां तक कि जिन लोगों के नाम पनामा पेपर्स में थे, उनमें से भी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई. साथ ही किसान के लिए चलाए गए योजनाओं को अप्रभावपूर्ण बताया .
            शरद यादव के ऐसे तेवर को देखकर साफ़ पता चल रहा है जदयू के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है . अगर इतने बड़े नेता सीएम नीतीश नीतीश कुमार के फैसले से नाराज है तो अन्य जदयू नेताओं की नाराजगी का भी अंदाजा लगाया जा सकता है . कयास लगाया जा रहा है कि आने वाला समय नीतीश कुमार और जदयू के लिए भारी हो सकता है .


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप