सीबीआई छापेमारी के बाद लालू यादव के समर्थन में उतरे वरिष्ठ नेता ,सीबीआई को बताया बीजेपी का तोता

लालू यादव के आवास पर सीबीआई के छापेमारी से राजनीतिक गतिविधियाँ बढ़ गयी है . लालू यादव और महागठबंधन में शामिल पार्टी कांग्रेस ने इस सब का जिम्मेदार बीजेपी को ठहराया और बीजेपी पर जमकर बरसे .
               कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद सुप्रीमो ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी उनका नामोनिशान मिटाना चाहते है . लेकिन वह ऐसा होने नहीं देंगे ,फांसी पर लटक जाएँगे पर भाजपा के अहंकार को चकनाचूर कर देंगे . आगे उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को ऐतिहासिक रैली होने वाली है जिसमें वे सारी बातों को रखेंगे . महागठबंधन को तोड़ने की मंशा रखने वाले भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे . वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महागठबंधन सरकार में पशुपालन मंत्री अवधेश सिंह ने लालू यादव के समर्थन में कहा कि लालू यादव के ख़िलाफ़ साजिश हो रही है ,उन्हें फंसाया जा रहा है . सीबीआई केंद्र सरकार के तोते की भाँति काम कर रही है . आगे कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर केस दर्ज करने से क्या होगा,वह मंत्रिमंडल में शामिल रहेंगे या नहीं इसका फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे . इसके अलावा कांग्रेस विधायक विजयशंकर दुबे का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव में मीरा कुमार को समर्थन देने के कारण बीजेपी ने लालू यादव को साजिश के तहत फंसाया है .
              बता दें कि सीबीआई ने लालू यादव के सर्कुलर रोड स्थित आवास पर करीब 10 घन्टे तक छापेमारी की और साथ ही उनकी पत्नी राबड़ी देवी तथा पुत्र तेजप्रताप से लम्बी पूछताछ भी की गयी .


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप