बिहारशरीफ - गया फोरलेन निर्माण की सारी बाधाएँ हो गयी दूर, निर्माण कार्य शुरू होगा जल्द

बिहारशरीफ - गया फोरलेन का निर्माण कार्य पुनः आरंभ होने वाला है . इसके निर्माण कार्य में आई रुकावटें अब दूर हो गयी . 2019 तक यह फोरलेन बनाकर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है .
            बौद्धसर्किट विकास योजना के तहत बिहारशरीफ - गया फोरलेन का निर्माण किया जाएगा . गया, नवादा, राजगीर, बिहारशरीफ के राणा बिगहा तक कुल 93 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण किया जाएगा . इस सड़क को बनने की लागत 925 करोड़ रुपया बताई जा रही है . रोड निर्माण में आने वाले सभी बाधाओं को दूर कर लिया गया है . निर्माण के लिए वन विभाग से भी अनुमति मिल गयी है और अधिकृत किए गए जमीनों का मुआवजा भी दे दिया गया है . फोरलेन की लम्बाई - चौड़ाई के बारे में जानकारी दी गयी कि सड़क के दोनों ओर चौड़ाई 7-7 मीटर होगी . सड़क के दोनों किनारों को तीन-तीन मीटर का फ्लैंक और बीच में साढ़े तीन मीटर का डिवाइडर फ्लैंक के बाद सवा दो मीटर चौड़ा फुटपाथ भी होगा .
               बता दें कि बिहारशरीफ - गया फोरलेन बनाने का निर्णय 2013 में ही लिया गया था परन्तु केंद्र के अनुसार निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन न होने के कारण इसे मंजूरी नहीं दी गयी . जबकि सड़क निर्माण के लिए जितनी जमीन केंद्र के अनुसार चाहिए थी उसके बस 18KM जमीन कम थी लेकिन फ़िर भी केंद्र ने तीन वर्षों के बाद इसकी मंजूरी दी . इसके अलावा इससे पूर्व भी 8 माह पूर्व इस फोरलेन का काम शुरू हुआ था परन्तु किसी बाधा के कारण कुछ ही निर्माण के बाद काम रूक गया .


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप