हम किसी की गीदड़भभकी से डरने वाले नहीं है - लालू यादव

तेजस्वी यादव के इस्तीफे के अटकलों पर आखिर राजद सुप्रीमो लालू यादव का बयान आ ही गया . उन्होंने साफ़ लफ्जों में जदयू को जवाब दे डाला . हालांकि महागठबंधन पर आंच न आने देने की बात भी कही .
            लालू यादव ने अपने बयान में कहा कि तेजस्वी जनता द्वारा चुने गए तो वह इस्तीफा क्यों देंगे . हमारा फ़ैसला अटल है ,हम किसी की गीदड़भभकी से डरने वाले नहीं है . वहीं महागठबंधन के बारे में कहा कि हम महागठबंधन धर्म का पालन करेंगे . जब राजद ने ही तीनों पार्टी को एकसाथ लाने की पहल की थी तो अब हम उसे क्यों तोड़ना चाहेंगे . इसके अलावा जदयू द्वारा तेजस्वी पर लगे आरोपों की स्पष्टीकरण की माँग के जवाब में कहा कि 27 जुलाई को गांधी मैदान में होने जा रही भाजपा भगाओ रैली में तेजस्वी पर लगे आरोपो पर सफाई दी जाएगी और जनता को सारी सच्चाई बताई जाएगी .इसके साथ ही कहा कि मेरे बाल-बच्चों की सारी संपत्ति पब्लिक डोमेन में है. हमने कोई गलत काम नहीं किया है.
                  लालू यादव अभी दोहरी रणनीति अपना रहे हैं . एक तरफ तेजस्वी का पद और दूसरी और महागठबंधन को भी बचा रहे है . अब समय ही बता सकता है कि इनकी दोहरी रणनीति कितनी काम की है.


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप