भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ड्रग्स के साथ गिरफ़्तार

भोजपुर पुलिस द्वारा एक महिला और उसके पिता को प्रबंधित मादक द्रव्य हेरोइन रखने के मामले में गिरफ़्तार किया गया . गिरफ़्तार महिला भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता पवन सिंह की पत्नी बताई जा रही है .
              मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली मादक पदार्थ की डिलीवरी की गुप्त जानकारी के आधार पर नवादा इंस्पेक्टर नेयाज अहमद एवं डीआईयू की टीम के प्रभारी सौरभ कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कई जगहों पर छापा मारा गया . छापेमारी में एक महिला  सुजाता उर्फ़ पूनम एवं उसके पिता संजय सिंह की गिरफ़्तारी की गयी . दोनों के निशानदेही पर पांच किलो मादक पदार्थ ,जिसमें हेरोइन पैरासिटामोल दवा बूस्टर भी था तथा 500-500 की नोट में 5 लाख 30 हजार रुपये भी बरामद किए गए . वहीं मौके पर से कुछ तस्वीरें भी जब्त की गयी . जिसमें भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता पवन सिंह और उस महिला की तस्वीर थी,जिसके बाद उस तस्कर सुजाता पर पवन सिंह की पत्नी होने का शक किया गया . यहीं नहीं पहले पहल पूछताछ में महिला के पिता ने कबूला की उसकी बेटी पवन सिंह की पत्नी है परन्तु बाद में कड़ी पूछताछ की गयी तो वह अपने बात से मुकड़ गया,कहा कि उसकी बेटी का पवन सिंह से कोई सम्बन्ध नहीं है . वहीं उसकी बेटी सुजाता ने पूछताछ में बताया कि पवन सिंह से वह नागरी प्रचारिणी सभागार में मिली थी। पुलिस के अनुसार पवन सिंह और महिला में सिर्फ जान पहचान होगी . इसके अलावा महिला ड्रग्स की तस्करी से साफ़ इंकार कर रही है . उसका कहना है कि उसके घर में ये मादक पदार्थ कहाँ से आया ,उसे नहीं मालूम .


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप