बिहार में बाढ़ से रेल यातायात बाधित,28 अगस्त तक पूर्वोत्तर जाने वाली ट्रेनें बंद

बिहार में आई बाढ़ से पूरा जन जीवन प्रभावित हो चुका है . वहीं इसका असर रेल यातायात पर भी बुरी तरह पड़ा है . कई ट्रेनें बंद कर दी गयी है . हायाघाट स्टेशन पर भी पानी चढ़ गया है. शनिवार दोपहर बाद समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रेनें बंद कर दी गई। हालांकि कोसी - सीमांचल में पानी का स्तर कम हो चला है . जिसजे बाद बगहा से गोरखपुर सीतामढ़ी से दरभंगा के बीच ट्रेन सेवा शुरू कर दी गई है. इसके आलावा ट्रैक पर पानी के कारण पूर्वोत्तर जाने वाली ट्रेनें 28 अगस्त तक बंद रहेगी.