जयनगर से पटना तक चलेगी यह ट्रेन
12 अगस्त से जयपुर से पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने जा रहा है . इस सम्बन्ध में अधिसूचना भी जारी हो गई है .
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने सूचना दी कि 12 अगस्त को यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी वहीं 13 अगस्त से नियमित रूप से . गाड़ी में चेयरकार की 12 बोगियां रहेंगी. यह ट्रेन जयनगर से निकल कर दरभंगा,मुजफ्फरपुर ,हाजीपुर होते हुए पटना पहुँचेगी .
जयनगर से इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15549 के विभिन्न स्टेशनों में पहुँचने का समय
जयनगर से प्रस्थान - सुबह 6 बजे
दरभंगा आगमन - 7:30 बजे (मधुबनी और सकरा से होते हुए)
समस्तीपुर आगमन - 9:10 बजे
मुजफ्फरपुर आगमन - 10:50 बजे
हाजीपुर आगमन - 11:50 बजे
सोनपुर आगमन - 12:05 बजे
पाटलिपुत्र आगमन - 12:40 बजे
पटना आगमन - 1:40 बजे
वहीं यह ट्रेन पटना से गाड़ी संख्या 15550 बनकर दोपहर 3 बजे निकलकर रात 8:50 में दरभंगा और 11 बजे जयनगर पहुँचेगी .