लालू और उनके बेटों पर आई एक और मुसीबत

ऐसा लग रहा है ,राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटों का रिश्ता मुसीबतों से गहरा होता जा रहा है . चारा घोटाला,बेनामी संपत्ति के केसों में तो उलझे पड़े ही है ऊपर से नीतीश कुमार के द्वारा दिया हुआ दर्द तो अभी ताजा ही है कि इनपर एक और मुसीबत टूट पड़ी है .
             जैसी की खबरें आ रही है,लालू यादव,बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हो गया है . यह केस पटना सिटी के जीतू लाल लेन निवासी रामजी योगेश ने पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी आशुतोष राय की अदालत में दर्ज कराया है . केस की सुनवाई 17 अगस्त को होगी .आरोप यह है कि रामजी योगेश ने गरीब दस्ता नामक संगठन का निबंधन कराया था, लेकिन बाद में इसका नाम बदल कर धर्म निरपेक्ष सेवक संघ कर दिया गया. उनका कहना है कि इस संगठन को हड़पने के लिए आरोपितों ने संबंधित विभाग को पत्र लिखा और फायदा उठाया है. साथ ही अपने प्रचार-प्रसार के लिये संगठन के नाम के साथ धोखाधड़ी भी की जा रही है.


Viral News

बिहार के इस 24 साल के युवक ने अमेरिका में स्थापित कर डाली अपनी कम्पनी

मैट्रिक का चौथा टॉपर , टाइम बचा कर करता था मजदूरी

पटना में नकली सीबीआई अफसर बन कर रहा था छापा और अब...

मोदी राज में पहली बार गौ हत्यारे को मिली सजा