पप्पू यादव ने फिर से दिया विवादित बयान

जनाधिकार पार्टी अध्यक्ष व मधेपुरा सांसद पप्पू यादव एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण सुर्ख़ियों में आ गए है . उन्होंने बयानबाजी की सारी हदें पार करते हुए झंडोत्तोलन पर भी सवाल खड़े कर दिए . यहीं नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे नेताओं पर बंदूक उठाने से लेकर फांसी पर लटका देने तक की बात कह डाली .
           मिली जानकारी के अनुसार पप्पू यादव स्वतन्त्रता दिवस के दिन यानि मंगलवार को कोशी प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने नवहट्टा एवं महिषी प्रखंडों बाढ़ पीड़ितों की देखभाल करने पहुँचे . वहाँ की स्थिति देख उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं की कोसी में फेंक देना चाहिए. आगे कहा कि 70 वर्षों से पदाधिकारियों और नेताओं ने देश को लूटने का काम किया है . अब वह भ्रष्टाचारी नेताओं के खिलाफ बंदूक उठाएँगे . वहीं नीतीश कुमार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार हवाई सर्वेक्षण करते हैं, उनको जमीन के लोगों से कोई मतलब नहीं है.  इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज को फहराने को लेकर अजीबों गरीब बयान देते हुए कहा कि वह खुद कभी जिंदगी में झंडोत्तोलन नहीं करेंगे .


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप