बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में बड़ी बढ़ोतरी,मुजफ्फरपुर में बाढ़ आने का फैला दहशत

बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो गयी है . बूढ़ी गंडक नदी लाल निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. मुजफ्फरपुर शहर पर बाढ़ का खतर मंडरा रहा है . जल संसाधन विभाग के अनुसार जलस्तर में 42 सेंटीमीटर और वृद्धि हो सकती है .
              मिली जानकारी के अनुसार इस नदी का दायां तटबंध भी टूटने के कगार पर है जिसके बाद समस्या और बढ़ गयी है . कल रात से ही सिकंदरपुर स्लुइस गेट से शहर में पानी आने लगा है. इससे नदी के किनारे शहर के बाहरी इलाके साथ-साथ मोतीपुर, मीनापुर, कांटी, मुशहरी बोचहां प्रखंडों में बाढ़ आने के सम्भावना से डर का माहौल है.


Viral News

पूर्णिया की सलोनी जाएगी बंगलुरु, दीपिका पादुकोण के पिता से लेगी बैडमिंटन की ट्रेनिंग